बरेली। मामा की हत्या मे उम्रकैद का सजायाफ्ता और सास व साले के हत्यारोपी अफसर के सिर पर खून सवार था। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। जिससे इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए लेकिन दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक अफसर खां की घेराबंदी की गई तो उसने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट और एक उनकी गाड़ी में लगी। कांस्टेबल रूपेंद्र व अनुराग उसकी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के कंधे के नीचे बाजू में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सहारा ग्राउंड में जांच पड़ताल की तो मौके से 32 बोर की पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और दस खोका बरामद हुए। इसी आधार पर कहा जा रहा है कि उसने दस से ज्यादा राउंड फायरिंग की होगी, जिनमें से कुछ खोके बरामद नही हो सके। इंस्पेक्टर इज्जतनगर बिजेंद्र सिंह, एसआई मुनेंद्र सिंह, अमित, विकास कुमार, हेड कांस्टेबल धनीश सक्सेना, रूपेंद्र, चालक इंद्रजीत, रामनरेश, कांस्टेबल अनुराग तिवारी व सौरव कुमार मुठभेड़ की टीम मे शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
