नवाबगंज, बरेली। जनपद के नवावगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गन्ना किसानों के दो साल से लंवित भुगतान का मामला प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि बकाया राशि न मिलने से किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहे है और खेती की तैयारियां भी प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ कार्यालय मे मिलकर उन्हें प्रस्तावों का पत्र सौंपा है। विधायक ने पत्र मे कहा है कि समय पर भुगतान न होने से किसानों का भरोसा टूट रहा है और उन्हें कर्ज व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को जल्द हस्तक्षेप कर बकाया भुगतान सुनिश्चित कराना चाहिए। गन्ना भुगतान के मुद्दे के साथ ही विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़े अन्य प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के सामने रखे। उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय मे एआई, एग्रीकल्वर और वायोइन्फॉर्मेटिक्स जैसे आधुनिक कोर्स शुरू करने की मांग की, ताकि युवाओं को नई तकनीकी शिक्षा मिल सके और रोजगार के अवसर बढ़े। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में करीब 112 एकड़ भूमि को सरदार वल्लभ भाई औद्योगिक एवं रोजगार योजना के तहत एमएसएमई विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भी दिया। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र मे उद्योग स्थापित होंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।।
बरेली से कपिल यादव
