मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन, टीईटी से छूट की मांग

बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवस्वरूप शर्मा के नेतृत्व मे जिले के शिक्षकों ने वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षक को टीईटी से मुक्त रखने, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान मुकेश सिंह चौहान, अजरार हुसैन आगा, सुनील शर्मा, कांता प्रसाद, संजीव चौहान, रोहित सिंह, मनोज गंगवार, ऋचा तिवारी, पूनम गंगवार, शशिभूषण, प्रवेश कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद, हरिपाल गंगवार, जैनेंद्र उपाध्याय, विजय कुमार सिंह, डा. संजय शर्मा, चन्द्र शेखर, अभिषेक शर्मा, देव कुमार पटेल, प्रेम शंकर, राधवेंद्र गुप्ता, वासिफ अली, रामचंद्र, अब्दुल राशिद, संतोष पांडेय, अरुणेश शर्मा, अमित सिंह, केदार सिंह, विवेक त्रिवेदी, सचिन शर्मा, तनवीर आलम शशिभूषण, प्रवेश कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद, वनबारी लाल सहित विभिन्न ब्लॉको और तहसीलों के पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाई। कहा कि 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नही हुआ तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। बता दें कि संध के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह मांगें उठाई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *