महर्षि कश्यप की निकाली शोभायात्रा, जीवन पर प्रकाश डाला

बरेली। महर्षि कश्यप की जयंती रविवार को नाथनगरी मे धूमधाम से मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में कश्यप समाज समिति द्वारा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। झांकियों पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। कश्यप समाज समिति के तत्वाधान में महर्षि कश्यप की शोभायात्रा रविवार को मलूकपुर से निकाली गई। कमेटी के अध्यक्ष शशि भूषण कश्यप ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डाला। महामंत्री विशाल कश्यप ने बताया की इस शोभा यात्रा का आयोजन लगभग 23 वर्षों से करते आ रहे हैं। यात्रा धूमधाम से मलूकपुर चमन मठिया से शुरु होकर बिहारीपुर चौकी, जिला पंचायत, बिहारीपुर ढाल, मलूकपुर चौकी होते हुए समापन श्री नौ देवी गवा डेड मंदिर मलुकपुर पर हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। जनता के मुद्दे उठाकर, उनके हित के लिए करें संघर्ष : बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को महर्षि कश्यप और निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। इसके बाद महानगर संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि महापुरुषों का जीवन चरित्र समाज में समानता का प्रतीक होता है। बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र के बूथों को मज़बूत करें। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उनके हित में संघर्ष करें। इस मौके पर पार्षद राजेश अग्रवाल, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, संजीव यादव, प्रमोद बिष्ट, समर्थ मिश्रा, राजेश मौर्य, पंडित दीपक शर्मा, गोपाल कश्यप रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *