बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जनपद के थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित भाखड़ा नदी पुल पर रविवार सुबह एक कैंटर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना मे कार का पिछला और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नही आई। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे का निवासी कार चालक अपने परिवार के साथ आंवला तहसील के मनौना धाम दर्शन के लिए जा रहा था। रविवार सुबह जब उनकी कार भाखड़ा नदी पुल से गुजर रही थी तभी बरेली की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कैटर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कैंटर चालक की पहचान पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे निवासी दिलबाग पुत्र गुरमीत सिंह के रूप मे की है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए पुल पर यातायात बाधित रहा। जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सामान्य किया। स्थानीय लोगों ने पुल पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।।
बरेली से कपिल यादव
