मथुरा जा रहे गोसेवकों को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने किया नजरबंद

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मथुरा मे गोसेवक फरसा वाले बाबा की मौत से आक्रोशित क्षेत्र के गोरक्षकों का जत्था रविवार को मथुरा को रवाना हुआ। पुलिस ने गोरक्षकों को एएनए कालेज रोड पर रोक लिया। आक्रोशित गोरक्षकों का जत्था रविवार को मथुरा को रवाना हुआ। गोरक्षक फरसा वाले बाबा को श्रद्धांजलि देने एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने एएनए कालेज रोड पर गोरक्षकों को रोक लिया। मथुरा जाने की जिद पर अड़े गोरक्षकों को पुलिस ने समझाया। पुलिस ने गोरक्षकों को बताया मथुरा पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने गोरक्षकों को मथुरा नही जाने दिया। गोरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। जत्थे मे अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के संगठन प्रमुख हेमन्त गंगवार, जितेन्द्र श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र मिश्रा, रामपुर की महिला जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, अमन सक्सेना, गौरव श्रीवास्तव, राकेश, राज ठाकुर, पवन कुमार, विवेक मौर्य, अजय प्रजापति, मनीश ठाकुर, चमन मौर्य आदि शामिल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *