फरीदपुर, भुता। भुता पुलिस ने चेकिंग के दौरान बेबल बसंतपुर मोड़ पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 597 ग्राम अफीम, टेंपो एवं मोबाइल बरामद किया गया। भुता इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के निर्देश पर रविवार को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक टेंपो रोककर दो तस्करों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान निवासी अजीज अहमद और मोहल्ला परा निवासी नरेंद्र बताया। युवती को बहलाकर ले जाने वाला दबोचा: बहेड़ी। पुलिस ने युवती को बहलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने गांव पिपरिया रंजित के राजू के खिलाफ बेटी को बहलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद राजू बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।।
बरेली से कपिल यादव
