बरेली। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने गन्ना कार्यालय मे पंचायत करने के बाद विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार दोपहर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन एएसडीएम रामजनम यादव को सौंपा। पंचायत मे जिला प्रवक्ता हाजी एम. इकबाल एडवोकेट ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है उनकी रीढ़ समस्याओं के रहते टूट गयी है। तत्काल समाधान नही किया जा रहा है। किसान पिछले 10 वर्षों से लगातार ज्ञापन, प्रार्थना पत्र देते चले आ रहे है कि किसानों की फसलों को पेड़, पौधों को पशु, बन्दर, जंगली सुअर से अपूर्णनीय क्षति हो रही है। नीति आयोग के अध्यक्ष से शीघ्र उचित किसानों के हित में नीतियां बनाकर किसानों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। तहसील अध्यक्ष काशिफ रजा ने कहा कि किसानों के खेतों व आम के बागों की फसलों, फलों की सुरक्षा के वास्ते झटका, मशीन व तार व पोल 90 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराने की मांग उठाई। तहसील उपाध्यक्ष आमिर रजा एडवोकेट ने कहा कि बागवानी करने वाले किसानों को प्रत्येक ब्लॉक के प्रत्येक गांव मे छोटे ट्रैक्टर तथा यंत्र चिन्हित कर सब्सिडी घटाकर उपलब्ध कराए जाएं। किसान नेता राजपाल यादव ने कहा कि आम फलों का राजा है जो मण्डी मे 12 से 15 रुपये किलो बिकता है। सरकार से आम, आलू सरसों, ज्वार, बाजरा का समर्थन मूल्य 60 रुपये प्रति किलो घोषित करने की मांग की। सेटेलाइट पर बस स्टैंड को छोड़ शाहजहांपुर रोड पर पुलिस चौकी के सामने रोडवेज बसें, इको वाहन, टुक-टुक, टैम्पो खड़े कर सवारियां भरते है। इस वजह से जाम लग रहा है। पंचायत को राजा राकेश, धर्मेन्द्र, मुर्शिद खां, महफूज खां, राजपाल, अरबाज अली आदि ने संबोधित किया।।
बरेली से कपिल यादव
