बूथों पर पहुंचे मतदाता, नए वोट बनवाने को किया आवेदन

बरेली। एसआईआर के तहत जिले के सभी मतदेय स्थलों पर चौथे विशेष अभियान दिवस का रविवार को आयोजन हुआ। दिन भर मतदेय स्थलों पर मतदाताओं से फॉर्म 6, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 प्राप्त किए गए। बड़ी संख्या में मतदाता अपनी समस्याएं लेकर भी पहुंचे। नेपाल से शादी होकर बरेली आई महिलाओं को अपना नाम जुड़वाने में काफी दिक्कत हो रही है। कुछ ऐसी महिला मतदाता भी मिली जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। माता-पिता के वोटर आईडी कार्ड भी नहीं मिल रहे हैं। इस कारण उनको मतदाता सूची में स्थान नहीं मिल पा रहा है। एसआईआर के तहत जिले में लॉजिकल एरर के दायरे मे 358387 मतदाता हैं। इनमें एक ही व्यक्ति से 6-7 लोगों की मैपिंग, नाम में त्रुटि, माता-पिता व बच्चों की उम्र में मात्र 10-15 साल का अंतर, बच्चे और माता-पिता की आयु में 50 वर्ष से अधिक का अंतर पकड़ में आया है। लगातार नोटिस जारी कर इनका समाधान किया जा रहा है। लॉजिकल एरर में जो मतदाता हैं, उनकी वर्ष 2003 की सूची से मैपिंग तो हो गई है लेकिन वह संदेह के दायरे में हैं। इनमें अधिकांश ऐसे मतदाता है जिनके पिता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मेल नहीं खा रहा है। लोगों के नाम की स्पेलिंग मे भी गलती है। कईकेस ऐसे हैं जिनमें एक ही पिता के नाम से छह या छह से अधिक लोग जोड़े गए हैं। सॉफ्टवेयर ने कई ऐसे मामले भी पकड़े हैं जिनमें मतदाता और उनके माता-पिता की उम्र में 15 वर्ष से कम का अंतर है। वर्ष 2003 से अनमैप्ड और लॉजिकल एरर वाले कुल 579098 मतदाताओं को बरेली में नोटिस जारी होने हैं। इनमें से 495515 को नोटिस जारी हो चुके हैं। इनमें से 339216 की सुनवाई हो चुकी है। 182170 लोग सुनवाई की तारीख पर उपस्थित नहीं हुए। 24759 लोग दोबारा तारीख लगने पर भी नहीं पहुंचे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *