आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र मे पिछले दिनों नगर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में दबंगई दिखाने वाले चार युवकों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। इसमे एक युवक संभल के पेट्रोल पम्प डीलर का बेटा भी है। शुक्रवार को बीपीसीएल डिपो प्रबंधक स्वपन कुमार मांझी ने चार युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि 25 मार्च की शाम को ताज फिलिंग स्टेशन के डीलर गफ्फार अहमद के बेटे आसिफ ने हमारे एसडी अधिकारी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। अगले दिन गुरुवार को आसिफ तीन-चार अज्ञात लोगों को लेकर डिपो परिसर मे कार से आ गया। जब सुरक्षा कर्मियों ने जांच की तो तीन लोग डिपो की दीवार कूदकर भाग गए। पुलिस ने आसिफ को हिरासत में ले लिया था। पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक बिहारीलाल के नेतृत्व मे हेड कांस्टेबल रविशंकर, कुलदीप के साथ शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आंवला स्टेशन रोड पर डिग्री कॉलेज के पास घेराबंदी करके चार युवकों को पकड़ लिया। इनमे आसिफ अहमद डीडौली अमरोहा, सलमान, शाहरूख निवासी मनौटा, असमोली जिला संभल, शहजान निवासी मनौटा, असमोली जिला संभल शामिल है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह डिपो मे अवैध तरीके से घुस गए। मैनेजर से हमने डीजल-पेट्रोल की मांग की थी। उनके द्वारा न देने पर हमने भय दिखाते हुए रुपये की मांग की और धमकी दी। इस दाौरान एक दबंग को पुलिस ने हिरासम में ले लिया था।।
बरेली से कपिल यादव
