बीपीसीएल डिपो की एडीएम ई, एसपी उत्तरी ने की जांच

आंवला, बरेली। एडीएम ई, एसपी देहात, एसडीएम और सीओ ने संयुक्त रूप से डिपो मे जाकर मामले की गहनता से जांच की है और गहनता से सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा भी लिया। इसमे डिपो प्रबंधक अपने बयान को लेकर शक के दायरे मे है। टीम ने सुरक्षा कर्मियों का विवरण जाना, यहां 20 गार्ड्स तैनात बताये गए है। प्रवेश और बाहर जाने के रास्तों को जांचा, इमरजेंसी फायर ड्रिल के बारे में पूछताछ की। टीम ने माना कि युवक डिपो में अनाधिकृत तरीके से घुसे थे, उनका सुरक्षा कर्मियों से विवाद भी हुआ। लेकिन डिपो प्रबंधक का बयान की तीन लोग बाउंड्री लांघ कर भाग गए, जो संदेह के दायरे मे है। प्रशासन का कहना है कि डिपो में नियमानुसार तेल फिलिंग का कार्य किया जायेगा। दबंगई और दबाव नही चलने दिया जायेगा।।
पूर्णागिरी धाम के लिए हुई रवाना अखंड ज्योति
फतेहगंज पश्चिमी। नई बस्ती स्थित शिव मंदिर से शनिवार को माता रानी की भव्य ज्योति पदयात्रा श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ जयकारे लगाते हुए पूर्णागिरि रवाना हुई। भव्य ज्योति पदयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग भाग लिया। महंत सूरज राठौर ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर ज्वाला देवी मंदिर से अखंड ज्योत लाकर नई बस्ती स्थित शिव मंदिर पर माता रानी की 9 दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कराया गया, उसके के बाद 10 वें दिन माता रानी की अखंड ज्योत पूर्णागिरि पदयात्रा जाने से पहले सुबह से ही मंदिर परिसर में माता रानी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *