बिना अनुमति लगा दी आंबेडकर प्रतिमा, गांवों मे बढ़ा तनाव, प्रशासन अलर्ट

नवाबगंज, भुता, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज और भुता क्षेत्र के दो गांवों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक और हाईकोर्ट के आदेश के पालन मे प्रशासन जुटा है, तो दूसरी ओर बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना से माहौल गरमा गया है। आंबेडकर जयंती से पहले दोनों मामलों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। भुता मे बुधवार की रात जाटव समाज के लोगों ने बिना अनुमति के प्रतिमा को स्थापित कर दी। एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को अनुमति लेने की सलाह दी। प्रशासन के साथ पुलिस टीम गांव की गतिविधियों की निगरानी कर रही है। भुता के मिर्जापुर गांव मे आंबेडकर पार्क के लिए जमीन आरक्षित थी। गांव के लोग सालों से आंबेडकर प्रतिमा लगाने की कोशिश कर रहे थे। किसी भी ग्रामीण ने प्रतिमा लगाने की अनुमति प्रशासन से नही मांगी। बुधवार की रात ग्रामीणों ने आंबेडकर पार्क मे प्रतिमा को लगा दिया। गांव के लोगों ने एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम मल्लिका नैन, सीओ संदीप कुमार, इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। प्रशासन से अनुमति लेने की सलाह दी। एसडीएम ने बताया कि बगैर अनुमति मिर्जापुर मे ग्रामीणों ने प्रतिमा लगा ली। मिर्जापुर गांव में प्रशासन की बगैर अनुमति के प्रतिमा लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। आनन फानन में जिले के सभी थानों से प्रतिमा बनाने वालों के नाम की सूची मांगी गई। फरीदपुर पुलिस ने क्षेत्र में प्रतिमा बनाने वालों को चिन्ह्ति किया लेकिन यहां कोई प्रतिमा बनाने वाला नही मिला। नवाबगंज के गंगापुर में हाईकोर्ट आदेश के पालन में अटका मामला : नवाबगंज क्षेत्र के बड़ा गांव के मजरा गंगापुर मे आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद फिर तूल पकड़ रहा है। गुरुवार को एसडीएम उदित पवार और सीओ गांव पहुंचे और प्रतिमा स्थापित करने वाले पक्ष से वार्ता की लेकिन कोई ठोस समाधान नही निकल सका। करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम समाज की जमीन पर रातोंरात प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे और दोनों पक्षों ने मुकदमे दर्ज कराए थे। मामले मे हाईकोर्ट ने डीएम को प्रतिमा हटाकर अन्य स्थान पर स्थापित कराने के निर्देश दिए है लेकिन सहमति न बनने से आदेश का पालन नही हो पा रहा है। इसी बीच एक पक्ष ने ज्ञापन सौंपकर कोर्ट के आदेश लागू कराने की मांग की है। 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) को देखते हुए गांव मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *