बिथरी गोलीकांड मे इंस्पेक्टर दरोगा और एक सिपाही सस्पेंड

बरेली। पुरनापुर गांव मे दो पक्षों के विवाद मे रविवार को महिला को गोली मारकर कर घायल करने के मामले मे लापरवाही पर एसएसपी ने दरोगा और सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी है। तत्कालीन थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश शुक्ला को भी निलंबित कर दिया गया। बिथरी के गांव पुरनापुर निवासी विनोद और गांव के ही अमित व सुमित के बीच पुरानी रंजिश है। आठ महीने पहले विनोद का भाई पुष्पेंद्र अमित की चचेरी बहन को लेकर चला गया था। इसी रंजिश के चलते शनिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें शनिवार को दो रिपोर्ट दर्ज की गईं, जिनमें से एक रिपोर्ट चोट लगे बिना ही दर्ज कराई गई। यह रिपोर्ट जब दर्ज हुई तो तत्कालीन इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला का थाना बिशारतगंज ट्रांसफर हो चुका था। इसके बावजूद रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर उन्हें सस्पेंड किया गया है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच आठ महीने से रंजिश होने के बावजूद प्रभारी कार्रवाई न करने के चलते दरोगा अमरेश कुमार और बीट सिपाही आकाश को सस्पेंड किया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए है। इसके अलावा रविवार को विनोद पर अमित, सुमित व उनके पिता निरंजन सिंह ने हमला कर दिया था। वह बचकर भागा तो अमित ने गोली चला दी, जो पड़ोस में रहने वाली महिला गीता के सिर में लगी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को अमित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। तमंचे के साथ आरोपी अमित को पुलिस ने किया गिरफ्तार : बरेली। पुरनापुर मे दो पक्षों में हुए विवाद में गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को गांव के ही दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसमे पुलिस ने दोनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी।लेकिन, गांव में पुलिस न जाने की वजह से रविवार को झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया था। और आरोपी ने वहां गोली चला दी थी इससे विनोद तो बच गये लेकिन गोली पास में खड़ी गांव की एक महिला को छू कर निकल गयी थी। जिससे वह गंभीर घायल हो गयी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने पुरनापुर नहर के पास से अमित पुत्र निरंजन को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि अमित के खिलाफ बिथरी और भुता थाने में और भी मामले दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *