बालोतरा में राजस्थान युवा शक्ति दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान/बाड़मेर- राजस्थान दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को बालोतरा पंचायत समिति सभागार में राजस्थान युवा शक्ति दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी की उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय राजस्थान युवा शक्ति दिवस-2026 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ देखा। कार्यक्रम के माध्यम से राज्य स्तर पर संचालित विभिन्न युवा सशक्तिकरण योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। समारोह में बालोतरा जिले के विभिन्न विभागों में नव नियुक्त पटवारी एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों, आरएसएलडीसी एवं आरकेसीएल के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं तथा उद्योग विभाग की ऋण योजनाओं के लाभार्थी युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समारोह के अंत में युवाओं को आगे बढ़ने और समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *