बरेली सिटी पोस्ट ऑफिस परिसर में अभिकर्ताओं द्वारा अवैध कब्जे एवं अभद्रता की जिलाधिकारी से शिकायत

बरेली-  बरेली सिटी पोस्ट ऑफिस परिसर में अभिकर्ताओं (Agents) द्वारा अवैध कब्जे एवं अभद्रता के सम्बन्ध में आज भाजपा नेता नरेन्द्र आर्य ने जिलाधिकारी बरेली से शिकायत की है।

भाजपा नेता ने शिकायत मे आरोप लगाए है कि बरेली सिटी पोस्ट ऑफिस में वर्तमान में कुछ अभिकर्ताओं द्वारा अत्यन्त अराजक स्थिति उत्पन्न कर दी गयी है। डाकघर परिसर में ग्राहकों के बैठने हेतु लगाई गयी बैंचों पर अभिकर्ताओं ने अपना स्थायी अधिकार समझकर कब्जा कर रखा है। वे अपना सामान और बैग इत्यादि वहां रखकर पूरे दिन कब्जा जमाए रहते हैं। जिसके कारण डाकघर में आने वाल समस्त आम नागरिकों एवं ग्राहकों को बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं मिल पाती। इस अवैध कब्जे के कारण दूर-दराज से आये वृद्ध जन, दिव्यांग एवं अपने छोटे शिशुओं को गोद में लिए महिलाएं घण्टों लाइन में खड़े रहने को विवश हैं, जो कि अत्यन्त खेद का विषय है।

जब इस सम्बन्ध में उन्होने पूर्व में पोस्ट मास्टर महोदया से शिकायत की थी तो उन्होंने अपनी विवशता व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में कई बार टोकने व समझाने पर वह अभिकर्ता सुधरने के बजाए एकजुट होकर कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ गाली गलौज एवं अभद्रता करते हुए हाथा-पाई करने लग जाते हैं। हैं। ये अभिकर्ता स्वयं को विभाग के नियंत्रण से बाहर बताते हुए पोस्ट मास्टर की पद की गरिमा का उल्लंघन करते हैं और तर्क देते हैं कि उन पर केवल वित्त मंत्रालय का नियंत्रण है, जोकि सरासर भ्रामक और अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है।

इस प्रकरण मे अब भाजपा नेता ने जिलाधिकारी बरेली से हस्तक्षेप करने की मांग की है कि अब वह इस प्रकरण का संज्ञान ले और इनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *