भमोरा, बरेली। जनपद की थाना भमोरा क्षेत्र मे स्थित बल्लिया पीएचसी मे प्रसव कराने वाली महिला ने जन्म लेने वाली बेटी को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा चोरीकर बेंचने का आरोप लगाते डीएम से शिकायत की थी। इस मामले मे टीम ने एएनएम से पूछताछ की तो वह आंसू बहाने लगी। एसडीएम विदुषी सिंह तथा स्वास्थ विभाग अफसरों ने बुधवार को महिला की जेठानी, जेठ और उनके पुत्र आदि के बयान दर्ज किये। जब एएनएम से इस बारे मे जानकारी ली गई तो वह रोने लगी। झिंझरी गांव के रमेश की पत्नी कमलेश को 30 सितंबर के लिए बल्लिया पीएचसी मे प्रसव कराने आई थी साथ मे उसकी जेठानी थी। कमलेश का आरोप कि प्रसव के बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो बताया गया कि उसे एक मृत बेटी को जन्म दिया था। बच्ची का शव मांगने पर उसे नही दिया गया। कमलेश पीएचसी पहुंची जहां उसने जीवित बेटी पैदा होने की बात कहते हुए बेटी को चोरी से बेंचने का आरोप स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया और उसके बाद कमलेश ने 18 मार्च को डीएम से शिकायत की। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने एसडीएम आंवला, डिप्टी सीएमओ और प्रभारी निरीक्षक भमोरा की टीम बनाकर जांच शुरू कराई।।
बरेली से कपिल यादव
