फ्यूचर फेस्टा में सिंगर सुनंदा शर्मा के गानों पर झूमा कैंपस

फरीदपुर, बरेली। फ्यूचर यूनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव फ्यूचर फेस्टा 2026-नवरंग का आयोजन हुआ। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की हार्टथ्रोब और युवाओं के बीच मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा ने लाइव कॉन्सर्ट से यूनिवर्सिटी परिसर में ऐसा समा बांधा कि हजारों छात्र झूमने पर मजबूर हो गए। रविवार को फ्यूचर यूनिवर्सिटी में रंग-बिरंगी रोशनी से सजे स्टेज पर सुप्रसिद्ध गायिका सुनंदा शर्मा ने मंच पर कदम रखा। पूरा परिसर ‘सुनंदा-सुनंदा’ के नारों से गूंज उठा। अपने सुपरहिट गानों जैसे ‘पटके’,‘मम्मी नु पसंद, ‘जानी तेरा ना’ और ‘चंडीगढ़ का छोरा, दूजी वार प्यार’, जानि तेरा ना, तेरे नाल नाचना, जटृ दिसदा, दिलबर जैसे अपने सुपर हिट गानों की झड़ी लगा दी। फ्यूचर के छात्रों का जोश सातवें आसमान पर था। सुनंदा की परफॉरमेंस के प्रति छात्रों का क्रेज और जोश देखते ही बन रहा था। फ्यूचर फेस्टा के इस आखिरी दिन ने साबित कर दिया कि फ्यूचर यूनिवर्सिटी न केवल शिक्षा, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी है। कार्यक्रम के अंत में यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा सुनंदा शर्मा को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। देर रात तक चली इस म्यूजिकल नाइट ने ‘नवरंग 2026’ के सफर को एक यादगार मोड़ पर समाप्त किया। फ्यूचर यूनिवर्सिटी के युवाओं के शोर और उत्साह को देख सुनंदा शर्मा भी खासी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने दर्शकों से मुखातिब होते हुए कहा कि बॉलीवुड में तो ये शहर जाना-पहचाना है और अपने ‘झुमके’ के लिए मशहूर बरेली शहर में आकर और परफॉर्म करना मेरे लिए यादगार अनुभव है। फ्यूचर यूनिवर्सिटी के छात्रों की एनर्जी देख मेरा दिल खुश हो गया।आयोजन को फ्यूचर यूनिवर्सिटी प्रशासन का आभार जताया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉन्सर्ट के दौरान फ्यूचर यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. मुकेश गुप्ता, फ्यूचर यूनिवर्सिटी की प्रथम महिला संध्या गुप्ता और प्रो-चांसलर श्री दीप गुप्ता ने मंच पर उपस्थिति दर्ज कराई। कुलाधिपति मुकेश गुप्ता ने कहाकि यह भव्य आयोजन विशेष रूप से छात्र-छात्राओं के लिए रखा गया है। पढ़ाई के साथ-साथ अपनी संस्कृति और कला का आनंद लेना भी जीवन का अहम हिस्सा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *