फतेहगंज पश्चिमी मे हाइवे पर जानलेवा राधा कृष्ण मंदिर कट पर बनेगा अंडरपास

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। फतेहगंज पश्चिमी मे राष्ट्रीय राजमार्ग 530 पर हादसों का सबब बने राधाकृष्ण मंदिर कट पर अब अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। दो बार पीएमओ मे शिकायत के बाद अब एनएचएआई ने अंडरपास के प्रस्ताव मंजूर को मंजूरी दे दी है। इसका आदेश भी एनएचएआई की ओर से जारी कर दिया गया है। कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी छात्र असद अंसारी ने पिछले दिनों पीएमओ कार्यालय में नेशनल हाईवे पर जानलेवा राधा कृष्ण मंदिर कट और एएनए कट बंद करने की शिकायत की थी। जिस पर जांच के बाद एनएएचआई ने एएनए कट को बंद कर दिया था लेकिन राधा कृष्ण मंदिर कट को बंद करने के बजाय चेतावनी बोर्ड और संकेतक लगाकर छोड़ दिया था। इसके बाद भी कट पर हादसों का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद शिकायतकर्ता असद अंसारी ने दोबारा पीएमओ कार्यालय शिकायत की। जिस पर करीब 15 दिन पहले एनएएचआई टीम ने कट का निरीक्षण किया था।इसके बाद एनएचएआई के पीआईयू मुरादाबाद कार्यालय की ओर से शिकायतकर्ता को पत्र भेजकर बीते 6 मार्च को बताया गया कि यह कट चार लेन राजमार्ग के निर्माण के दौरान रियायत ग्राही कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। फिलहाल सुरक्षा के लिए वहां रंबल स्ट्रिप्स, सोलर ब्लिंकर और चेतावनी संकेतक लगाए जा चुके है। प्राधिकरण के अनुसार स्थल की गंभीरता को देखते हुए यहां अंडरपास बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे सक्षम प्राधिकारी ने मंजूरी दे दी है।अंडरपास निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिसके बाद राधा कृष्ण मंदिर कट पर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस घोषणा से क्षेत्र के लोगों मे खुशी की लहर है और इसे एक छात्र के संघर्ष की बड़ी जीत माना जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *