पुलिस मुठभेड़ मे 25 हजार का इनामी गोमांस तस्कर गिरफ्तार, एक दरोगा भी घायल

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। गौवंशीय पशुओं का वध और तस्करी करने वाले अपराधी समूहों के खिलाफ बरेली का आक्रामक ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी रहा। फिर एनकाउंटर हुआ। पीलीभीत का कुख्यात अपराधी 25 हजार का इनामी गौतस्कर कामिल नकटा मुठभेड़ मे दोनों पैरों गोली लगने के बाद पकड़ा गया जबकि एक दरोगा भी गोली की रगड़ लगने से घायल हुआ है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसते हुए उसे सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5:35 बजे गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोकशी के एक मुकदमे मे वांछित 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी कामिल उर्फ नकटा बंद पड़ी रबर फैक्ट्री के पास जंगल मे मौजूद है और वारदात की फिराक मे है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली दरोगा पंकज कुमार के बाजू को छूते हुए निकल गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा मे जवाबी कार्रवाई की। जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी की पहचान कामिल उर्फ नकटा निवासी मोहल्ला ग्यासपुर कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत के रूप मे हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा गोकशी से संबंधित उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पर गोकशी, गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 15 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उपचार के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वही पुलिस ने भोजीपुरा और शीशगढ़ मे भी तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। भोजीपुरा में सैदपुर सरौरा निवासी सलीम बाबू और जाकिर को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शीशगढ़ में कल्याणपुर निवासी इकराम को भी तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *