पहले गुजराती सीखी, फिर मेहनत से पास कर बने जज, हुआ स्वागत

बरेली। यूपी पीसीएस जे की तैयारी मे असफल होने के बाद प्रैक्टिस कर रहे एडवोकेट ने जज बनने के लिए पहले गुजराती सीखी और फिर वहां होने वाली जज की परीक्षा दी। उनकी तैयारी इतनी जबरदस्त थी की उन्होंने 24वां स्थान प्राप्त किया है। शहर आने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सिटी श्मशान भूमि के पास रहने वाले एडवोकेट राधा कृष्ण मूलचंदानी के बेटे शिखर मूलचंदानी का सपना न्यायमूर्ति बनने का था। उन्हें पढ़ाई के बाद तैयारी की और साथ मे अपने सीनियर महेश गंगवार के साथ बरेली कोर्ट मे प्रैक्टिस करते रहे। इसी बीच वह पीसीएस जे की तैयारी भी करते रहे। उन्होंने पहले यूपी पीसीएस जे की परीक्षा दी लेकिन सफल नही हो सके। फिर उन्होंने राजस्थान मे जज बनने के लिए परीक्षा दी लेकिन वहां भी असफल रहे। उनका हौंसला नही टूटा। उन्होंने गुजरात में रहकर वहां गुजराती सीखी और परीक्षा दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *