नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शनिवार को कैंट थाने मे रेप के संबंध मे तहरीर दी। पुलिस । पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को उसकी 17 वर्षीय बहन को पड़ोस मे रहने वाले शादीशुदा सतीश गिरि ने दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से उसकी बहन गुमशुम रहने लगी। शनिवार जब उससे पूछताछ की गई तो घटना की जानकारी दी। फिर परिवार वालों के होश उड़ गये। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी सतीश गिरी को हिरासत मे ले लिया। किशोरी का मेडिकल कराया गया। रविवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सतीश गिरि को जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *