बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्च के अंतिम सप्ताह मे बरेली के प्रस्तावित दौरे पर जिला प्रशासन ने मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री के नाइट स्टे करने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सीएम बीडीए, नगर विकास, लोनिवि, बिजली आदि विभागों की लगभग 6 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर योगी भव्य जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री बरेली कब आएंगे, इसकी तारीख अभी निर्धारित नही हुई है। हालांकि चर्चा यह है कि चैत्र नवरात्र मे मुख्यमंत्री गोरखपुर ज्यादा रहते हैं। पूजा-पाठ की बजह से बाहर के दौरे कम लगते है इसलिए मार्च के आखिरी सप्ताह मे ही आने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा का कार्यक्रम बरेली कॉलेज मे होने की ज्यादा संभावना है। पूर्व मे भी मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के कार्यक्रम के दौरान बरेली कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित किया है। नई सड़क डालकर की जा रही समतल: मुख्यमंत्री दौरे को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सक्रिय नजर आ रहे है। त्रिशूल वायुसेना स्टेशन में राजकीय विमान से आने के बाद मुख्यमंत्री वाया सड़क मार्ग रामायण वाटिका आने के दौरान पीलीभीत रोड से ह से भी गुजरेंगे। संभावना के मद्देनजर लोनिवि पीलीभीत रोड को दुरुस्त करने में जुटा है।
सीएम की अगवानी के लिए अलर्ट पर अफसर:
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बरेली दौरे को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम के कार्यालयों मे देर शाम तक उच्चस्तरीय बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल विकास परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने और उनकी प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के लिए अधिकारियों ने दिन-रात एक कर दिया है। अधिकारी स्वयं इन तैयारियों की निगरानी कर रहे है। ताकि मुख्यमंत्री के समक्ष शहर के विकास का शुद्ध और आधुनिक खाका प्रस्तुत किया जा सके। पूरी प्रशासनिक मशीनरी इस समय हाई अलर्ट पर है और फाइली के निस्तारण में तेजी लाई जा रही है। शहर की सूरत बदलने के लिए नगर निगम ने धरातल पर मोर्चा संभाल लिया है। विशेष अभियान के तहत शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर डिवाइडरों की मरम्मत और उन्हें नए रंग-रूप मे पेंट करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। धूल और गंदगी से पटे डिवाइडरों को चमकाया जा रहा है ताकि वीआईपी रूट पर स्वच्छता और सुंदरता का संदेश स्पष्ट दिखाई दे। इसके साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम भी तेजी के साथ चल रहा है। नगर निगम का जोर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शहर के सौदर्याकरण मे कोई कसर न रह जाए। इधर बीडीए भी अपनी निर्माणाधीन योजनाओं के प्रोजेक्ट्स की फाइले दुरुस्त करने में जुटा है। सीएम के समक्ष पेश होने वाली प्रजेंटेशन में बरेली की नई आवासीय योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। मार्च के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर बरेली को बड़ी सौगात देंगे।।
बरेली से कपिल यादव
