धूप से बढ़ी गर्मी, शाम को हुई बूंदाबांदी

बरेली। मौसम मे लगातार उतार चढ़ाव जारी है और धूप के चलते दिन में जहां तापमान बढ़ रहा है। वही शाम होते ही मौसम फिर करवट ले रहा है। देर शाम कई इलाकों में बूंदाबादी हुई। मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव होने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवा भी चलने के आसार है। मंगलवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही, जिससे मौसम में गर्मी महसूस होती रही लेकिन शाम होने के साथ ही बादल छा गए। रात में तेज हवा भी चली। अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 48 घंटे में मौसम करवट ले सकता है। तेज हवा के साथ बूंदाबादी हो सकती है। दो दिन बाद फिर तेजी से तापमान बढ़ेगा। जिससे गर्मी का असर बढ़ सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *