देवी मंदिर मे मां के नौ स्वरूपों के विशेष दर्शन

बरेली। साहू‌कारा स्थित नौ देवी मंदिर शहर का ऐसा मंदिर है जहां देवी के नौ स्वरूपों की प्रतिमाएं सबसे पहले स्थापित हुई थी। नवरात्र के दौरान मां नवदुर्गा का यह मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहता है। मंदिर की स्थापना करीव 58 वर्ष पहले योगी काशीनाथ ने कराई थी। तभी से मंदिर देवी भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पुजारी महंत रविंद्र नाथ रावल ने बताया कि मंदिर की स्थापना 1968 को बसंत पंचमी के दिन विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर की गई। गुरु योगी काशीनाथ महाराज ने एक पैर पर खड़े हो कर कई वर्षों तक तपस्या करके मां भगवती का आशीवांद प्राप्त किया। इसके बाद माता के मंदिर की नींव रखकर मंदिर का पूर्ण निर्माण कराया। मंदिर की विशेषता हैं कि माता की ऐसी प्रतिमाएं पूरे भारत वर्ष मे नही है। माता के दरबार मे आए हुए सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। जो भक्त 41 दिनों तक की आरती में आता है। मां उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करती है। मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। नवरात्र में यहां सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाता है। सुबह 5 बजे आरती के समय भारी भीड़ उमड़ती है जबकि दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन चलता है। शाम 7 बजे की आरती मे भी बढ़ी संख्या में भक्त शामिल होते है। वही सिद्धयोग शक्ति दरबार में नवरात्रि की साधना लगातार पूरे नवरात्रों तक जारी रहेगी। रविवार को विशेष सत्र आयोजित किया गया। यहां गुरुदेव गोविंद और गुरु मां आस्था ने साधकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दिन साधना के लिए अनुकूल होते है। आत्म अनुशासन के लिए महत्वपूर्ण है। माता कुष्मांडा पूजन और रामायण पाठ: सुभाषनगर स्थित अवधपुरी कॉलोनी के श्री हरे राम नव दुर्गा मंदिर मे चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को माता कुष्मांडा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। प्रातः काल आयोजित पूजन में डॉ. पूनम शमी ने माता बगलामुखी और महाकाली को श्रृंगार सामग्री एवं वस्त्र अर्पित किए। दोपहर मे मंदिर प्रांगण मे भजन संध्या का आयोजन हुआ। शोभा सक्सेना के नेतृत्व मे महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। सायकाल अंकित माहेश्वरी के नेतृत्व में ग्वाल बालों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर में चल रहे नवाह्न परायण के अन्तर्गत चतुर्थ दिवस श्रीरामचरितमानस का संगीतमय नवाह्न पाठ किया। आयुष शर्मा, कपिल सक्सेना, पार्थ चौहान, अक्षित सवसेना, नीलम श्रीवास्तव, रेखा सबसेना, सुमन गुप्ता, सुनैना वर्मा, सीमा शर्मा, मुकेश शर्मा, ममता शर्मा मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *