बरेली। शहर के प्रेमनगर क्षेत्र मे रविवार की रात तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद महादेव पुल पर एक ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के धर्मकांटा चौराहे पर रविवार की रात 10:30 बजे एक युवक नशे मे धुत होकर लापरवाही से कार चला रहा था। उसने पैदल चल रहे कई लोगों और बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बहुत तेज रफ्तार में कार को दौड़ाने लगा। इसी बीच महादेव पुल पर चढ़ते समय कार सवार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली मे जा घुसा। हादसे मे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया जबकि कार का शीशा तोड़कर लोगों ने कार सवार को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कर चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
