आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र के ग्राम गोठा खंडुवा मे बिना अनुमति मूर्ति स्थापित किए जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे तो पता चला मामला फर्जी है। ग्रामीण आंबेडकर जयंती को लेकर पार्क की साफ सफाई करा रहे है। रविवार की सुबह गांव के आंबेडकर पार्क परिसर मे गड्ढा खोदना शुरू किया। चर्चा रही कि यहां डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाई जा सकती है। कुछ लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी। सीओ नितिन कुमार, कोतवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दलित समाज के लोगों से वार्ता की। बताया कि बाबा साहेब की प्रतिमा लगाना उचित नही है। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने मुआयना किया और रिपोर्ट अधिकारियों को दी है। रिपोर्ट में बताया कि भूमि गाटा संख्या 372 रकवा 0.063 हेक्टेयर स्थित है। जिसमें हरनाम, रामदास, महेंद्र पाल, सेवाराम, तुलाराम, ऋषिपाल, सोहनलाल, नीरज, सियाराम, कृष्णा देवी, सुरेश चंद, राजेंद्र का नाम खतौनी मे दर्ज है। ये सभी अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं। खातेदारों की सहमति से इस भूमि पर आंबेडकर पार्क निर्मित है जो 6 साल पूर्व बनाया गया था। उसके चारों ओर 3 फीट ऊंची बाउंड्री है और मेनगेट अभी अधूरा है। पार्क के कोने मे आंबेडकर पार्क का बोर्ड लगा है। ग्रामीणों से मीटिंग कर समझा बुझा दिया कि बिना परमिशन के किसी महापुरुष की प्रतिमा स्थापित नही की जाएंगी। वहां विवाद नही है। शांति बनी हुई है। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आपसी संवाद के माध्यम से मामले का निस्तारण कर दिया गया है। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि वह परीक्षा ड्यूटी मे है। लेखपाल से मौके की रिपोर्ट मंगाई गई है। गांव मे वह भूमि आंबेडकर पार्क के रूप मे है। लोग सहमत हो गए है कि अभी कोई भी नया कार्य नही करेंगे। भविष्य मे शासन-प्रशासन से अनुमति लेकर प्रतिमा की स्थापना कर सकेंगे।।
बरेली से कपिल यादव
