भमोरा, बरेली। जनपद के बरेली-बदायूं रोड पर शुक्रवार की सुबह एक डबल डेकर बस टैक्टर ट्राली से टकरा गई। चालक समेत 18 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना महाराजगंज क्षेत्र के चौक बाजार निवासी गोपीचंद पुत्र राजेन्द्र ने बताया कि वह अपने बेटे मंगेश्रर चौधरी, मीरा पत्नी राघवेंद्र, इद्रवती पत्नी प्रेमशंकर, मनोरमा पत्नी नंदू, पूनम पत्नी अमरनाथ, फूलवती पत्नी ठगाई राम, निरमा पत्नी सुदर्शन, आशा पत्नी पारस, खुशी पत्नी देवेन्द्र, राधिका पत्नी जयराम सभी निवासी चौक बाजार महाराजगंज के साथ डबल डेकर बस से आंवला के मनौना धाम जा रहे थे। शुक्रवार सुबह भमोरा थाना क्षेत्र मे बरेली-बदायूं हाइवे पर डिवाइडर कट पर सामने से आये आलू के बोरों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से बस टकरा गई। कुछ लोग घबराकर बस मे गिर पड़े। जिन्हें चोट लगी है। उप निरीक्षक हीरेन्द्र चौधरी के साथ थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने पुलिस और लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल भिजवा दिया जबकि सरकारी एम्बुलेंस घायल रूपराम चौधरी, दयानंद, पुष्पा देवी, अनिल गुप्ता, सोनवती, युवती खुशी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भमोरा ले गई जहां उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया। डाक्टर ने बताया कि जिला अस्पताल भेजे सभी लोगों को चेहरों पर चोटें आई है। सभी महाराजगंज के है। पुलिस ने सड़क पर जाम लगते देखकर क्षतिग्रस्त वाहनो को जेसीबी से हटवाकर आधे घंटे के बाद यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे मे ले लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
