नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद मे दहेज की मांग कर उसे ससुराल मे न रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का आरोप है कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने उससे शादी का झांसा देकर कई वार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी से इनकार किया तो पीड़िता की मां ने नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के अनुसार पुलिस कार्रवाई और नौकरी जाने के डर से आरोपी शादी के लिए तैयार हो गया। इसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए और 28 जुलाई 2025 को विवाह किया। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी और उसके परिजनों ने उसे कुछ दिन बाद विदा कराने की बात कही लेकिन करीब नौ माह बीतने के बाद भी उसे ससुराल नही ले जाया गया। जब पीड़िता अपनी मां के साथ ससुराल पहुंची तो वहां उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा घर मे घुसने नही दिया गया। पीड़िता पुलिस से मामले मे कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।।
बरेली से कपिल यादव
