जोगीठेर विद्यालय के मेधावी बच्चों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए किया गया सम्मानित

बरेली- कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर के मेधावी बच्चों अर्शी सोनाली तथा शिफा को को विज्ञान क्विज प्रतियोगिता तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने हेतु विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । ज्ञात हो जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल द्वारा भी विद्यालय के बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उत्साह वर्धन किया गया था । प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार ने बताया विद्यालय के बच्चे न्याय पंचायत स्तर से लेकर जिले स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं एवं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हैं इस हेतु समय समय पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता के कुशल संरक्षण में विद्यालय के मेधावी तथा शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले बच्चों तथा उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया जाता है विद्यालय में इस अवसर पर गीता यादव मीनू रस्तोगी और रुचि दिवाकर कृष्ण स्वाति तथा अनिल शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *