बहेड़ी, बरेली। गुरूवार को बहेड़ी के इस्लामनगर शाहपुर डांडी स्थित जे एण्ड आर इंटरनेशनल स्कूल का अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे बेसिक शिक्षा कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे कोतवाली देवरनियां प्रभारी आशुतोष द्विवेदी उपस्थित रहे। इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप मे एक अखबार के जिला प्रभारी मो. इरफान मुनीम सहित अन्य सम्मानित लोग भी कार्यक्रम मे शामिल हुए। सभी अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। विद्यालय के डायरेक्टर मोहम्मद हलीम एवं प्रधानाचार्य अंशु सिंह चौहान, राजेश कुमार, शमीम चाचा, मो. इमरान, सादाब, मो. तारिक, मो. रिजवान, मो. अवसार, मो. फहीम, जलील अहमद, मो. आजम, मो. मीकाईल, मो. जाकिर, आजम खान, हासिम खान, मो. शाकिब, सद्दाम हुसैन, समीर आलम आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
