जिले मे घट गए 4.56 लाख मतदाता, सबसे अधिक शहर, फिर कैंट मे घट गए मतदाता

बरेली। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) पूरा होने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। जिले में 2025 के मुकाबले अंतिम सूची में 4.46 लाख से अधिक वोटर घट गए हैं। 2025 में जिले मे जहां 34,05,820 मतदाता थे वही एसआईआर के बाद जारी सूची में अब 29,48,987 मतदाता हैं। इसमें भी 2.52 लाख नए वोटर शामिल हैं। सबसे अधिक 1.17 लाख मतदाता शहर विधानसभा में कम हुए हैं। वहीं आंवला विधानसभा में सबसे कम करीब 28 हजार मतदाता घट गए है। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने अंतिम मतदाता सूची के बारे में जानकारी दी। बैठक में एडीएम (वि/रा) एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया 27 अक्तूबर 2025 को शुरू हुई थी। उस समय जिले में कुल 34,05,820 मतदाता थे। एसआईआर के आलेख्य प्रकाशन के समय 6 जनवरी को 26,91,067 मतदाता थे, इसमें 7,14,753 एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) मतदाताओं को चिह्नित किया गया था। उन्होंने बताया कि 2,20711 नो मैपिंग लोजिकल तथा 3,58,387 मतदाताओं को डिस्क्रिपेंसी के रुप में चिह्नित किया गया था। सभी को बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी कर सुनवाई का कार्य 27 मार्च को पूरा कर लिया गया था। जिले में करीब 100 प्रतिशत दावों-आपत्तियों का निस्तारण किया गया है। एसआईआर के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होने पर करीब 7 लाख वोटरों के नाम कट गए थे। ड्राफ्ट सूची में 26,91,067 मतदाता शामिल थे जबकि पहले 34,05,820 वोटर थे। एएसडी वोटर के रुप में दर्ज 7,16,509 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिया गया था। राजनैतिक दलों को दी अंतिम मतदाता सूची : बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह व अपर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। इस दौरान सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 166 दिनों तक चले इस अभियान को सफल बनाने में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *