जिला कलेक्टर को उनके श्रेष्ठ नेतृत्व एवं उत्कृष्ट कार्यो के संकलन की काव्य रचना शिक्षक ने की भेंट

राजस्थान/बाड़मेर- मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में बालोतरा जिले के मोकलसर गांव के युवा साहित्यकार, वरिष्ठ अध्यापक एवं बूथ लेवल अधिकारी कुमार जितेन्द्र जीत द्वारा बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव को काव्य रचना फ्रेम भेंट की गई | ज्ञात हो कि बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव के अब तक के श्रेष्ठ नेतृत्व एवं उत्कृष्ट कार्यो का संकलन कर एक काव्य रचना का अनोखा रूप दिया गया | जिसमें नवाचारों, जन जागरुकता, विशेष गहन पुनरीक्षण में सफल नेतृत्वकर्ता एवं अनुपम शैली का उल्लेख किया गया है |

काव्य रचना रचना फ्रेम भेंट के दौरान जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव द्वारा स्नेह पूर्ण युवा साहित्यकार का हौसलाअफजाई किया गया | तथा पूर्व में विशेष गहन पुनरीक्षण पर लिखी काव्य रचना का भी उल्लेख किया गया | इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सालग राम परिहार उपस्थित रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *