राजस्थान/बाड़मेर- जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव द्वारा सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सीनली जागीर एवं ग्राम पंचायत कितपाला में स्थापित हैंडपंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी हैंडपंप चालू अवस्था में पाए गए, जिस पर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में सर्वे के दौरान जो हैंडपंप खराब पाए गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से चालू किया जाए।
जिला कलक्टर यादव ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में सभी हैंडपंपों को दुरुस्त करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता बाबूलाल मीणा समेत संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक भी उपस्थित रहे।
— राजस्थान से राजूचारण
