जिला अस्पताल व बहेड़ी सीएचसी मे हेपेटाइटिस की दवा खत्म होने से मरीज परेशान

बरेली। हेपेटाइटिस मरीजों के सामने दवा का संकट पैदा हो गया है। जिला अस्पताल के साथ ही बहेड़ी सीएचसी पर चल रही हेपेटाइटिस क्लीनिक पर दवा खत्म हो गई है। जिला अस्पताल में आ रहे मरीजों को पूरी दवा नही मिल पा रही है। दवा की सप्लाई के लिए लखनऊ मांग भेजी गई है। संभावना है कि शीघ्र ही दवा की सप्लाई हो जाएगी। जिले मे हेपेटाइटिस के 800 से अधिक मरीज है। इनका जिला अस्पताल में पंजीकरण होता है और यही से दवाएं दी जाती है। जिला अस्पताल मे मंगलवार को हेपेटाइटिस क्लीनिक का संचालन किया गया। क्लीनिक मे 42 मरीज जांच कराने पहुंचे। सभी मे हेपेटाइटिस के लक्षण मिलने पर डॉक्टर ने जांच कराने के लिए क्लीनिक भेजा। उनकी जांच की गई। जांच रिपोर्ट में जो मरीज हेपेटाइटिस पाजिटिव मिलेंगे। उनकी वायरल लोड जांच की जाएगी। वायरल लोड की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुसार इलाज शुरू होगा। वही बहेड़ी मे हेपेटाइटिस मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से वहां सीएचसी पर हेपेटाइटिस क्लीनिक का भी संचालन करीब दो साल से हो रहा है। बहेड़ी और आसपास के इलाकों के मरीजों की स्क्रीनिंग, वायरल लोड जांच भी क्लीनिक पर होती है। साथ ही दवा भी उनको वही मिल जाती है। लेकिन करीब एक साल से जिला अस्पताल और बहेड़ी हेपेटाइटिस क्लीनिक पर दवा खत्म हो गई है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि दवाओं की मांग भेजी गई है। शीघ्र ही दवाएं आ जाएंगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *