बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार मे बुधवार को डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता मे जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डीएम ने तहसील और नगर निकाय वार एचसीबी के निर्धारण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि 9 अप्रैल तक प्रगणकों, सुपरवाइजरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही 10 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में लगाए जाएं। डीएम ने कहा कि सुपरवाइजर के रूप में प्रधानाध्यापकों, ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम सचिवों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने पंचायत सहायकों की ड्यूटी उनकी ही ग्राम पंचायतों में लगाने के निर्देश दिए। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष सिंह ने बताया कि संबंधित कर्मी की ड्यूटी लगाए जाने का मैसेज उनके मोबाइल पर भेजा जाएगा। कार्मिकों का प्रशिक्षण तहसील स्तर पर होगा। समस्त कर्मियों को 3 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिले में 16 अप्रैल से प्रगणकों, सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू होगा। वही दूसरी ओर जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए ओवरहेड टैंक परिसर में चोरियों को रोकने के लिए डीएम अविनाश सिंह ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए है। कलेक्ट्रेट सभागार मे हुई बैठक में जल जीवन मिशन अधिशासी अभियंता ने बताया कि सोलर पैनल को जोड़ने वाली केबल की चोरी हो रही है। इसके चलते पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि अधिक चोरियों वाले संवेदनशील इलाकों में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।।
बरेली से कपिल यादव
