छात्र का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

बरेली। दो दिन से लापता कक्षा नौ के छात्र का शव गुरुवार शाम रेलवे के खंडहर मे फंदे से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि कक्षा नौ की परीक्षा मे फेल होने के कारण उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी के रहने वाले मुरारी लाल का बेटा आलोक विराट सात अप्रैल की सुबह घर पर विना बताए कही चला गया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। गुरुवार की रात विराट का शव पास के खंडहर बने मकान मे फंदे से लटका मिला। सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम मौके पर पहुंचे। आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हुलिया के आधार पर उसके परिजन को सूचना दी गई तो उन लोगों ने आलोक विराट के रूप में शिनाख्त की। उसका शव खंडहर मे लगे सरिया में बेल्ट के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच कराई। यह खंडहर उसके घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर था। निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विराट के चाचा ने बताया कि शव के पांव जमीन पर थे। हाथ पांव मे किसी तरह की मिट्टी नही लगी थी न ही पास के स्लैब पर चढ़ने के निशान थे। कहा कि हत्या कर लटकाया गया है। परिजनों ने बताया कि वह नौवीं कक्षा में फेल हो गया था। परिजनों का यह भी कहना है कि उसके शिक्षक ने चार पांच दिन पहले फोन पर विराट से बात की थी। इसके बाद से यह गुमसुम रहने लगा था। पुलिस ने इसी वजह से खुदकुशी करने की आशंका जताई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *