फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे ट्यूशन पढ़ाते समय कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ टीचर ने अश्लील हरकतें की और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान करने लगा। छात्रा ने परिजनों को बताया तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। देर शाम पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। पुलिस के मुताबिक छात्रा गोपालपुर गांव के नीलेश गुर्जर से ट्यूशन पढ़ती थी। 14 मार्च को ट्यूशन पढ़ाते समय नीलेश ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और वीडियो बना लिया। घटना के बाद छात्रा ने ट्यूशन जाना छोड़ दिया। जब छात्रा ट्यूशन नही पहुंची तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने लगा। छात्रा डर की वजह से चुप्पी साधे रही। एक दिन उसने एक बच्चे के हाथ अश्लील सामग्री उसके घर भिजवाई। जिसे देख छात्रा रोने लगी। इसके बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी नीलेश गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के परिजन ने बताया कि नीलेश गुर्जर रामगंगा कंटरी के एक कॉलेज मे पढ़ता था। जहां उसने कई छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की। छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की तो उसे स्कूल से निकाल दिया गया। इसके बाद वह ट्यूशन पढाने लगा। आरोपी की हरकत से कई छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित: फरीदपुर के रामगंगा कटरी के गांव के लोग अपनी बेटियों को कक्षा आठ तक पढ़ाने के बाद उनकी पढ़ाई छुड़वा देते थे। बीते दिनों से कुछ अभिभावकों ने अपनी बच्चियों को कॉलेज मे भेजना शुरू किया। तमाम बच्चियां कॉलेज मे जाने लगी। कुछ बच्चियां मैथ और अंग्रेजी मे कमजोर थी। इसके बाद उन्होंने कोचिंग लगा ली। स्कूल मे छेड़खानी के बाद टीचर ने कोचिंग में छात्रा को निशाना बनाया। इसके बाद लोग भयभीत हो गए। तमाम बच्चियों की कोचिंग छूट गई है।।
बरेली से कपिल यादव
