बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के गांव चौबारी मे सोमवार देर शाम हुए गोलीकांड मामले मे पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश । किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है। थाना क्षेत्र के गांव चौबारी के ग्राम प्रधान पप्पू सिंह ने घटना के मामले में कैट थाने में सोमवार देर रात कैंट के लक्ष्मी नगर कांधरपुर निवासी विवेक उर्फ जट्टा तथा उसका भाई कमल, सद्भावना कॉलोनी कांधरपुर निवासी भूपेंद्र उर्फ बंटू यादव, कांधरपुर जानकी की पुलिया निवासी अनुज, थाना कोतवाली के मोहल्ला बिहारीपुर निवासी अंशुल गोस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान पप्पू सिंह द्वारा दी गई तहरीर में उन्होंने बताया है, कि सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे गांव में ही किसी कार्य से गए हुए थे। उपरोक्त आरोपों उनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया ग्राम प्रधान की पत्नी सरिता सिंह घर के आईं। बाहर आरोपियों ने उनसे गाली गलौज करते हुए पूछा कि प्रधान कहां है, उसे जान से मार देंगे। प्रधान की पत्नी ने गाली देने का विरोध कियातो उनके साथ मारपीट पर आमादा हो गए। तभी गांवके लोग एकत्र हो गये इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। प्रधान के घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी तो वह चचेरे भाई सौरभके साथ स्कूटी से थाने जा रहे थे। बुखारा के पास सड़क पर घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक कर ललकारा बंटू यादव ने जान से मार देने को कहा तो विवेक जट्टा ने अवैध तमंचे से गोली चला दी। गोली ग्राम प्रधान को न लगकर उनके भाई सौरभ के दाहिने हाथ में लगी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आरोपी धमकी देते हुए दो कार तथा मोटरसाइकिल से फरार हो गए।।
बरेली से कपिल यादव
