गोकशी की फर्जी सूचना देने के आरोप मे बिजनौर मे तैनात सिपाही निलंबित

शीशगढ़, बरेली। गोकशी की फर्जी सूचना देने के आरोप मे एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। बिजनौर के हल्दौर थाने मे तैनात आरक्षी गुलाम मुर्तजा ने डायल 112 पर गलत जानकारी दी थी। जिसके बाद शीशगढ़ पुलिस रातभर तलाशी मे जुटी रही और परेशान होती रही। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया घटना 28 मार्च 2026 को रात लगभग 9 बजे हुई। आरक्षी गुलाम मुर्तजा जो ग्राम बूची, थाना शीशगढ़ का निवासी है ने अपने गांव मे राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते निजी स्वार्थ के लिए एक व्यक्ति के घर मे गौकशी हेतु गौवंशीय पशु बंधे होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर शीशगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गहन जांच के बाद पुलिस को पता चला कि दी गई जानकारी पूरी तरह असत्य और भ्रामक थी। उन्होंने इस मामले की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर बिजनौर के उच्च अधिकारियों को भेज दी। बिजनौर पुलिस ने प्रारंभिक जांच मे यह पाया गया कि आरक्षी गुलाम मुर्तजा ने पुलिस को गुमराह किया। जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई और उसने अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरती। बरेली पुलिस की आख्या पर बिजनौर के पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी गुलाम मुर्तजा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसा कोई कार्य न करें जो कानून के विरुद्ध हो। अन्यथा कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *