खाकी पर चढ़ा होली का रंग, अधिकारियों ने लगाए ठुमके

बरेली। अपनी ड्यूटी के कारण होली के मुख्य त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने वाली पुलिस ने गुरुवार को जमकर होली मनाई। सुबह से ही थाना, चौकी पुलिस लाइन और आला अधिकारियों के आवासों पर जश्न का माहौल शुरू हो गया। क्या अधिकारी और क्या सिपाही, सभी ने आपसी भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और त्योहार की खुशियां साझा की। होली के इस विशेष अवसर पर पुलिसकर्मियों की टोलियां एकजुट होकर एडीजी रमित शर्मा, कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य के आवासों पर पहुंची। जश्न का मुख्य केंद्र पुलिस लाइन रहा। जहां सुबह से ही हुरियारों की टोली ढोल की थाप पर थिरकती नजर आई। एसएसपी अनुराग आर्य ने चुम्मा-चुम्मा गाने पर जमकर डांस किया। महिला आईपीएस अधिकारी ने जोरदार डांस किया। अफसरों के डांस के वीडियो खूब वायरल हो रहे है। पुलिस लाइन से शुरू हुआ होली उल्लास डीएम आवास, डीआईजी आवास होते हुए एडीजी कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। वहीं, डीएसपी संदीप ने सिर पर गिलास रखकर डांस किया। जिसे देख सभी अधिकारी और कर्मचारी ठहाके लगाते नजर आए। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी यातायात अकमल खान आदि पुलिस अधिकारियों ने होली के गीतों पर डांस किया। आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा व अंजना दहिया के साथ अंशिका वमां की जुगलबंदी ने भी लोगों को कदम थिरकने पर मजबूर कर दिया। कई घंटे चले उल्लास मे बरेली की होली सोशल मीडिया पर छाई हुई है। किला छावनी में लोगों पर रंगों का खुमार देखने को मिला। मान सिंह ने बताया कि कॉलोनी के लोग वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार एक साथ होली का पर्व मनाते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *