बहेड़ी, बरेली। डीएसआर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. हरिशंकर गंगवार के पुत्र पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। वह कॉलेज से कार से बरेली अपने घर जा रहे थे। फायरिंग से वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल की। रिछा-जहानाबाद मार्ग स्थित पिपरा नानकार स्थित डीआरएस कॉलेज के प्रबंधक डॉ. हरिशंकर गंगवार के पुत्र शुभ गंगवार रात में कॉलेज से बरेली तुलसीनगर कॉलोनी अपने घर जा रहे थे। इसी मार्ग पर देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव सिंधौरा में एलपीजी गैस गोदाम के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पीछे से कार पर फायरिंग कर दी। इस घटना में प्रबंधक के पुत्र बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ अरुण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। घटना के समय उनकी कार ड्राइवर चला रहा था और वह पिछली सीट लेटे हुए थे। हमले मे गोली कार कार मे दरवाजे मे जा घुसी। प्रबंधक पुत्र ने पुलिस को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पिपरा नानकार स्थित कॉलेज से सिंधौरा तक सीसीटीवी पुलिस खंगाल कर बदमाशों की शिनाख्त करने में जुट गई है।।
बरेली से कपिल यादव
