भोजीपुरा, बरेली। केंद्र सरकार और प्रदेश की भाजपा की सरकार विना भेदभाव के हर क्षेत्र मे विकास कर रही है। यह विचार सांसद छत्रपाल गंगवार ने शेरगढ़ वसुधरन मार्ग के चौड़ीकरण के निर्माण के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कोई भी गांव विना सड़क के नहीं रहेगा और कही भी कोई टूटी फूटी सड़क नही रहेगी। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दे सभी लोगों को रसोई गैस मिलेगी यदि किसी ने जमाखोरी की या मूल्य से अधिक दाम मे गैस वेची तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी समाप्त हो गई है। बताया कि उनकी विधानसभा मे कई पुलों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण चल रहा है। लगभग 4 किलोमीटर का चौड़ीकरण हो रहा है जिससे यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन स्वामियों की परेशानी दूर होगी। सांसद व एमएलसी ने नारियल फोड़कर सड़क चौड़ीकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भरत सिंह, जेई विवेक त्रिवेदी, योगेंद्र पाल जिला पंचायत सदस्य विजय शर्मा, महिपाल गंगवार, राजेद्र मिश्रा, सत्यपाल गंगवार, राहुल राठी, नंदराम राजपूत, बुद्धसेन मौर्य, राजकुमार द्विवेदी, बृजेश गुप्ता, महेश शर्मा, महिपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।।
बरेली से कपिल यादव
