कुत्तों के झुंड ने चार बर्षीय बच्चे पर हमलाकर पेट फाड़ा, गंभीर घायल

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवावगंज क्षेत्र के गांव सतुईया मे आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे को गंभीर हालत मे महानगर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अम्बरपुर निवासी टिंकू का चार वर्षीय पुत्र वासु सतुईया गांव स्थित एक मुर्गी फार्म के वाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से वच्चा बुरी तरह घायल हो गया। उसकी आंते वाहर निकल आई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल एक अस्पताल में ले गये जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चे के परिजनों ने एसडीएम और विधायक डॉ एमपी आर्य से मुलाकात कर आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि मुर्गी फार्म के आसपास कुत्ते मंडराते रहते है। मुर्गी मरने या गांव के पशुओं की मौत के बाद आवारा कुत्ते उनका मांस खाते है। साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिससे कुत्ते हिंसक होते जा रहे है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *