बरेली। मंगलवार को विकास भवन स्थित सभागार मे बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें आईजीआरएस एवं नॉन आईजीआरएस की समीक्षा डीएम अविनाश सिंह ने की। वही अधिकारियों को तीन दिन मे लंबित रिपोर्ट देने और जनता दर्शन में प्राप्त अनिस्तारित शिकायतों की समीक्षा के साथ ही निस्तारण मे गति लाने के निर्देश दिये गए। बैठक मे डीएम ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान पाया कि असंतुष्ट फीडबैक व अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता से सम्पर्क न किए जाने के कारण रैंक प्रभावित हो रही है। निर्देश दिये गए कि संतुष्टि का प्रतिशत बढ़ाया जाये और शिकायत का निस्तारण कर उचित श्रेणी में ही रिर्पोट लगाई जाए। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जहां तक संभव हो शिकायत कर्ता की समस्या का निस्तारण करें। जनता दर्शन की मुख्यमंत्री कार्यालय से मॉनिटरिंग की जा रही है। जल्द ही यह व्यवस्था तहसील और विकास खंड स्तर पर भी लागू होगी। निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों मे 9:45 से 12:00 बजे तक जन सुनवाई करें। कहा कि 21 मार्च को ईद और 19 से 26 मार्च तक नवरात्रि हैं। इस दौरान साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने की तैयारियां आरंभ की जाएं। बैठक में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे व सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
