कश्यप जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा, मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आंवला, अलीगंज, फरीदपुर। नगर मे रविवार को महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसको कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ राज गार्डन से हुआ। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने महर्षि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कश्यप समाज के पदाधिकारियों और चेयरमैन सय्यद आबिद अली ने मंत्री का स्वागत किया। शोभायात्रा में महर्षि कश्यप की आकर्षक झांकी रही। इसमें ब्लॉक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह, नेमचंद राणा एडवोकेट, वेद प्रकाश यादव और प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद रहे। अलीगंज में कश्यप परिवार के रोहित कश्यप, भजन लाल कश्यप, धनंजय उर्फ धर्मेंद्र कश्यप समेत 12 कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। रैली में एडवोकेट कृष्णपाल कश्यप, सुखलाल कश्यप, राज कश्यप, रवि कश्यप आदि शामिल रहे। फरीदपुर : कश्यप समाज की ओर से भगवान महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव कश्यप हर्षोंल्लास से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को भगवान महर्षि कश्यप की शोभायात्रा का शुभारंभ छत्रपाल सिंह दिवाकर ने किया। शोभायात्रा बस स्टेशन से बरेली के संजय नगर स्थित भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा पहुंची। महर्षि कश्यप को नमन किया गया। शोभायात्रा में गंगादीन कश्यप, अनिल कश्यप, मुनेंद्र कश्यप, रजनीश कश्यप आदि थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *