कर्मठ कार्यकर्ताओं की खान से निकला अनमोल हीरा रमेश सिंह ईन्दा

राजस्थान/बाड़मेर- भारतीय जनता पार्टी के लिए खून पसीने बहाने के लिए कर्मठ कार्यकर्ताओं की जरूरत होती है और वो पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से लेकर बडे़ नेताओं के लिए सबसे पहले पायदान पर दरी पट्टी बिछाने के साथ ही धरातल पर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है उसे प्राथमिकता दी जाती है तो पार्टी की आमजन में एक अलग ही पहचान मिलती है जैसे बाड़मेर जिले में भाजपा उपाध्यक्ष पद पर रमेश सिंह इन्दा को नियुक्त किया गया था। साधारण कार्यकर्ता ही पार्टी के लिए तन मन और धन के साथ ही निस्वार्थ भाव से सेवा भावना करता है और उनकों देखते हुए ये कारवां लाखों करोड़ों की भीड़ का आकड़ों को ओर आगे बढाएं इसमें कोई शक नहीं ।

देश की सबसे बड़ी और आधुनिक पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर राज्य के बड़े बड़े नेताओं के बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा प्रवास के दौरान मिलने वालें फरियादियों के ज्ञापनो, स्थानीय विधायकों और कार्यकर्ताओं के माग पत्र मुताबिक मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा बाड़मेर बालोतरा और जैसलमेर जिले को और भी कई शानदार सौगातें मिलेगी अब राज्य में डबल इंजन की सरकार है तो राज्य की जनता को इसका लाभ भी मिलेगा इसमें कोई दौराय नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने को हमेशा प्राथमिकता देते हैं और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा साधारण व्यक्ति हैं और आमजन का दर्द अच्छी तरह से समझते हैं इसलिए सौगातें देने में कोई कन्जूसी नहीं करेंगे।

नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर जालोर से पूर्व विधायक अमृता मेघवाल ने विधानसभा और लोकसभा में महिला आरक्षण को लेकर कहा कि आने वाले समय मे महिलाओं को पूरा आरक्षण मिलेगा और वो देश और राज्य की सबसे बड़ी पचायत में अपनी बात रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैरवी करेगी।वैसे बाड़मेर में आजकल महिला विधायक डाक्टर प्रियंका चौधरी भी एक महिला है ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है‌‌। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनन्त राम विश्नोई सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *