ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलमंत्री से मिले सांसद

मीरगंज, बरेली। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कई रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण की मांग की। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र सौंपा। सांसद ने रेलमंत्री को बताया बरेली लोकसभा क्षेत्र में कई रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना लंबा जाम लगता है। सांसद ने मीरगंज चीनी मिल के पास और धनेटा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की। सांसद ने पस्तौर 364/सी, खड़ौआ 365/सी, नदौसी 366/सी और अटरिया 363/सी रेलवे समपारों पर अंडरपास निर्माण का भी अनुरोध किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *