एसडीएम, सीओ ने किया ईदगाहों का निरीक्षण, दिए निर्देश

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ईद को शांतिपूर्वक कराने को एसडीएम आलोक कुमार, सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने एसओ प्रयागराज सिंह के साथ कस्बा की ईदगाह का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नमाज के समय सुरक्षा को ईदगाह व प्रमुख मस्जिदों के पास पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए। शीशगढ़ मे शुक्रवार को एसडीएम आलोक कुमार ने शीशगढ़ पहुंच कर ईदगाह का निरिक्षण किया। निरीक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने ईदगाह मे साफ सफाई को भी परखा। एसडीएम ने पुलिस को ईद की नमाज के दौरान कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। परीक्षा देने गई छात्रा को ले गया युवक: फरीदपुर। परीक्षा देने की कक्षा 11 की छात्रा को पड़ोस मे रहने वाला युवक बहलाकर अपने साथ ले गया। छात्रा के घर न पहुंचने पर परिजन को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने मे अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरीदपुर के एक मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी इंटर कॉलेज मे कक्षा 11 की छात्रा है। परिजन के मुताबिक 17 मार्च को वह पेपर देने के लिए कॉलेज गई थी। मोहल्ले मे ही रहने वाला अर्जुन राठौर उसे ले गया है। परिजन ने अर्जुन के खिलाफ फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *