बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे गैस एजेंसी पर सर्वर डाउन होने की वजह से गैस की बुकिंग और वितरण ठप हो गया। निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम ने सिलेंडर का वितरण कराया। गुरुवार को सर्वर नही चलने से सुधा गैस एजेंसी पर ग्राहकों को गैस सिलेंडर नही बांटा जा रहा था। दो-तीन घंटे लोगों ने हंगामा भी किया था। शिकायत मिलने पर शुक्रवार को एसडीएम आलोक कुमार सुधा गैस एजेंसी पहुंचे। अभिलेख और स्टॉक चेक किया। निरीक्षण के बाद नाराज ग्राहकों से बात की। प्रबंधक से बात कर गैस बुक जमा करने के बाद गैस सिलेंडर वितरण करने के निर्देश दिए।ग्राहकों ने फिर लाइन मे लगकर गैस सिलेंडर खरीदे। प्रबंधक मोहन स्वरूप गंगवार ने बताया पहले से बुकिंग वाले ग्राहकों को गैस सिलेंडर वितरण किए गए है। गैस की कोई दिक्कत नही है। बगैर बुकिंग के रिफिल जारी: कस्बे की निर्मला गुप्ता ने बताया कि 18 जून 2025 से उन्होंने गैस बुकिंग नही कराई है। वह शुक्रवार को गैस बुकिंग कराने और रिफिल लेने एजेंसी पर गई। एजेंसी संचालक ने उनसे कह दिया चार दिन पहले आपकी रिफिल जारी हो गई। अब 22 दिन बाद गैस बुकिंग के बाद रिफिल मिलेगी। वह मायूस होकर बगैर रिफिल के ही घर लौट आई। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया दोनों गैस एजेंसी के अभिलेख, स्टॉक का निरीक्षण कर गैस वितरण सुचारू करा दिया है। शेरगढ़: नायब तहसीलदार प्रशांत शुक्ला ने शुक्रवार को शिवम गैस एजेंसी का निरीक्षण किया और गैस वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एजेंसी पर उपलब्ध स्टाक की स्थिति देखी तथा लाइन में लगे उपभोक्ताओ से बात की। इससे पहले उन्होंने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के साथ दुकानों का निरीक्षण किया एजेंसी प्रोपराइटर बबीता सक्सेना ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया। आंवला: नगर मे गैस एजेंसियों के स्टाक रजिस्टर चेक किये गये। एसडीएम विदुषी सिंह वं खाद्य पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडे ने स्टाक रजिस्टर चैक किया। रामनगर रोड स्थित गैस ऐनेसी पर स्टॉक रजिस्टर चेक किया । उन्होंने बताया कि वहां स्टाक के अनुरूप गैस उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जा रही थी। एचपी गैस पर आनलाइन बुकिंग हो रही है। बहेड़ी: बहेड़ी मे गैस की किल्लत नजर नही आई। बुकिंग न होने को लेकर लोग एजेंसियों पर नजर आए। सर्वर डाउन होने से बुकिंग होने में दिक्कत आ रही है और लोग घबराकर एजेसियों पर पहुंच रहे है। बहेड़ी गैस एजेंसी के प्रमोद अग्रवाल का कहना था कि सर्वर डाउन होने से बुकिंग में कुछ रुकावट आ रही है, जिससे घबरा कर लोग एजेंसी पर आ रहे हैं। वह बताते है हमारे पास कोई बैकलॉग नही है। कल 337 सिलेंडर सप्लाई हुए। श्री पितामबरा एजेंसी पर भी बुकिंग की समस्या को लेकर कुछ लोग आए हुए थे। एजेंसी के मनोज कुमार का कहना था कि बुकिंग का समय 25 दिन होने और डीएसी की बाध्यता को लेकर लोग कंफ्यूज हैं, अब काफी हद तक स्थिति सामान्य होने की तरफ आ गई है।।
बरेली से कपिल यादव
