एसएसपी ने लाल फाटक चौकी का फीता काटकर उद्घाटन

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना कैंट क्षेत्र मे नवनिर्मित लालफाटक पुलिस चौकी का शनिवार को फीता काटकर तथा नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। इंस्पेंक्टर कैंट राजेश कुमार ने उन्हें उप निरीक्षक कार्यालय, विश्रामगृह, बैरक, सीसीटी कक्ष तथा शौचालय आदि का निरीक्षण कराया। इससे पहले सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधित हवन पूजन संपन्न कराया। एसएसपी ने बताया कि यह देहात तथा शहरी मिश्रित इलाका है। यह चौकी विशेष रूप से एक्सीडेंट बाहुल्य (दुर्घटना संभावित) क्षेत्र मे जनता को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं युक्त एवं स्थानीय निवासियों को निकटतम स्तर पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की सुविधा के लिए स्थापित किया गया है। एसएसपी ने कहा कि लालफाटक चौकी का उद्घाटन बरेली पुलिस की जन-केंद्रित सोच और सडक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह चौकी न केवल दुर्घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी बल्कि क्षेत्रवासियों मे पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करेगी। यहां पुलिस चौकी स्थापित होने से अपराधों पर अंकुश लगेगा। इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, सोनाली मिश्रा सीओ लाइन, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ फरीदपुर संदीप कुमार, अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा, डॉ वैभव जायसवाल, पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा, ठाकुर कौशल सिंह, इमरान खान उर्फ काशिफ, डॉ विवेक कुमार, ठाकुर हरीश रावत, अजय पटेल, रितेश पटेल, मुरारी पटेल, ऋषि पाल पटेल, शोभित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *